सावित्रीबाई फुले जयंती विशेष
जानिए देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी बातें सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) ने कन्या शिशु हत्या को रोकने के न सिर्फ अभियान चलाया बल्कि नवजात कन्या शिशु के लिए आश्रम तक खोले. जिससे उनकी रक्षा की जा सके. सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था. खास बातें सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका हैं 3 जनवरी 1831 को हुआ था सावित्रीबाई फुले का जन्म सावित्रीबाई बनी थी देश की पहली महिला शिक्षिका भारत में पहली महिला शिक्षिका बन महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम करने वाली सावित्रीबाई फुले की आज जयंती (Savitribai Phule Jayanti) है. सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र स्थित सतारा के नायगांव में हुआ था. सावित्रीबाई फुले को देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या बनने और पहले किसान स्कूल की स्थापना करने का श्रेय जाता है. सावित्रीबाई ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया. तकरीबन डेढ़ सौ साल पहले सावित्रीबाई फुले ने महिल...