Posts

Showing posts from November, 2019

ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि मनाई गई

*माली समाज द्वारा महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए*.... *उज्जैन*! माली समाज उज्जैन के तत्वाधान में स्थानीय इंदिरा नगर चौराहे पर स्थित महात्मा फुले की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ! जानकारी देते हुए संयोजक गजानंद  रामी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे श्री शिवनारायण जागीरदार समाज संयोजक ,विशेष अतिथि श्री ओमप्रकाश हारोड,अध्यक्ष आलू प्याज मंडी उज्जैन ,श्री सुरेश सोनगरा ,अध्यक्ष बापूनगर माली समाज, श्री कैलाश वर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष श्री राम माली समाज ,श्री मोतीलाल चौहान, श्री दुर्गेश वर्मा थे ! अध्यक्षता की- अध्यक्ष श्री लीलाधर आरतियां ने... सर्वप्रथम अतिथियों व उपस्थित समाज जनों ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ! पश्चात अतिथियों द्वारा महात्मा फुले की जीवन पर प्रकाश डालते हुए संकल्प लिया कि हमें महात्मा फूले ,सावित्री देवी फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाना है! एवं जो समाज में वैमनस्य है उसे दूर करना है, ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त करना ,है, बच्चे वह बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलवाना है! ,इस अवसर पर श्री केश...

नया मकान

विनम्र निवेदन:-एक बार पढियेगा जरूर,, 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 ------------------- " भैया, परसों नये मकान पे हवन है। छुट्टी (इतवार) का दिन है। आप सभी को आना है,  मैं गाड़ी भेज दूँगा।" छोटे भाई लक्ष्मण ने बड़े भाई भरत से मोबाईल पर बात करते हुए कहा।  " क्या छोटे, किराये के किसी दूसरे मकान में शिफ्ट हो रहे हो ?"       " नहीं भैया, ये अपना मकान है, किराये का नहीं ।"    " अपना मकान", भरपूर आश्चर्य के साथ भरत के मुँह से निकला।         "छोटे तूने बताया भी नहीं कि तूने अपना मकान ले लिया है।"       " बस भैया ", कहते हुए लक्ष्मण ने फोन काट दिया।          " अपना मकान" ,  " बस भैया "  ये शब्द भरत के दिमाग़ में हथौड़े की तरह बज रहे थे।            भरत और लक्ष्मण, दो सगे भाई ,और उन दोनों में उम्र का अंतर था करीब  पन्द्रह साल। लक्ष्मण जब करीब सात साल का था तभी उनके माँ-बाप की एक दुर्घटना में मौत हो गयी। अब लक्ष्मण के पालन-पोषण की सारी जिम्मेदारी भरत पर थी...

महात्मा ज्योतिबा फूले जी की १२९ वी पुण्यतिथि मानाई गई

संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर मध्य प्रदेश के तत्वधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 129 वी पुण्यतिथि 28 नवंबर को सुबह 8:00 बजे मूसाखेड़ी रिंग रोड चौराहा महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल इंदौर में माली समाज के सभी संगठनों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। संयुक्त माली समाज महासंघ इंदौर के अध्यक्ष,भगवती प्रसाद माली और महामंत्री,एमडी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि बलराम जी वर्मा संयुक्त माली समाज के संयोजक सत्यनारायण चौहान कोषाध्यक्ष चिरंजी लाल जी सैनी उप संयोजक मांगीलाल चौहान प्रभारी मांगीलाल जी चौहान नागवंशी फुल माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मालाकार लखन जी मालाकार माली धर्म रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जी सैनी फूल माली समाज जबरन कॉलोनी के युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण माली तिलक नगर शाखा के अध्यक्ष कमल जी बरोरे माली धर्म रक्षक के जिलाध्यक्ष रवि भाई फुले ब्रिगेड प्रदेश सलाहकार विष्णु वरतूने एवं छोटू टाक अतुल माली पारस बुढ़ाना अंकित भाई नागेश पवार दिलीप सोलंकी मोहनलाल जी ईकदईया कैलाश पटेल रमेश चौहान बनवारी लाल जी माली ...